सलमान शैख@ झाबुआ Live सीएम शिवराज सिंह के खुले मंच से दिए गए आदेश के बाद से हर जगह प्रशासन एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में पेटलावद के ग्राम छोटा सलुनिया में दो जगह प्रशासन ने मकानों को जमींदोज करने की कार्यवाही की। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/04/WhatsApp-Video-2022-04-05-at-5.28.36-PM.mp4 जानकारी के मुताबिक कलेक्टर सोमेश मिश्रा के सख्त निर्देशों के बाद पेटलावद एसडीएम ने लिस्टेड गुंडे खुमानसिंह पिता शंभू सोलंकी और टीटू उर्फ टिटिया पिता गलीया के मकान पर बुलडोजर चलाने को कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि इन दोनो के ऊपर लूट डकैती के मामले चल रहे थे और इनके अपराधिक रिकार्ड भी खराब थे। कार्यवाही में रायपुरिया टीआई और नायब तहसीलदार अजय चौहान, पटवारी हुरिसंह सिंगाड़ आदि दलबल के साथ मौजूद थे। प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद कहीं न कहीं अपराधियों और गुंडों में खौफ पैदा हो रहा है। वे यही सोच में है कि कहीं अगला नंबर उनके घर का न हो। Post navigation आखिर खेल सामग्री में हुई अनियमितता के मामले में पुलिस ने 3 फर्मो पर दर्ज की एफआईआर अपराधों पर नियंत्रण और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता: नवागत टीआई सुरेंद्र गाडरिया