https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220430-WA0016.mp4 झाबुआ Live आपको बता रहा है सबसे पहले तेंदुए का विडियो देखिए… झाबुआ Live Desk अब से थोड़ी देर पहले पेटलावद के ग्राम बेडदा के जंगलों में तेंदुआ होने की ख़बर से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है। अभी यह खबर निकलकल सामने आ रही है कि तेंदुए ने दो लोगो पर हमला किया है, जो गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। जहां ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की आशंका जाहिर की है वहां टीम सर्चिंग की। इसके बाद तेंदुआ खाखरो के पेड़ो से निकलकर जंगलों की ओर भाग गया। अभी कोई भी उस एरिए में नहीं जा रहा है। फिलहाल तेंदुए की खबर से ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास कर रही है। वन अधिकारियों की माने तो प्रथम दृष्ट्या यह तेंदुआ ही दिखाई दे रहा है। हालाकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह तेंदुआ है या फिर चिता। कोई इसे तेंदुआ मान रहा है तो कोई चिता। हमले में बकरी चरा रहे दीतू भुंडिया और ना कटारा गंभीर रूप से घायल हुए है। उनका उपचार पेटलावद सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि यह जंगली जानवर पानी की तलाश में हमारे क्षेत्र में आ गया। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते हर जंगली जानवर प्यासे भटक रहे है। Post navigation अनूठी पहल: सीसी रोड़ के भूमिपूजन के लिए सफाई कर्मचारियों को बनाया मुख्य अतिथि; किया सम्मानित… हादसा या हत्या: झाबुआ-रानापुर रोड़ पर गड्डे में मिला बाइक के साथ युवक का शव; पुलिस जुटी जांच में …