कलाल समाज की मेघनगर इकाई महिला मंडल द्वारा सामाजिक कार्यक्रम में किया गया नवाचार…

0

सामाजिक आयोजन में कलाल समाज की मेघनगर इकाई महिला मंडल द्वारा थाली में भोजन झूठ ना जाए इसके लिए एक नवाचार प्रस्तुत किया गया, जिसकी हर किसी ने सराहना की। मेघनगर कलाल महिला मंडल ने बताया कि, हमारे वैष्णव धर्म मे शास्त्र के अनुसार थाली में जूठा भोजन छोड़ना मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है। ऐसा करने से स्वयं व समाज की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है, साथ ही घर आती लक्ष्मी भी रूठ कर चली जाती है,थाली में जूठा भोजन छोड़ने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है, इसलिए थाली में खाना उतना ही लेना चाहिए जितना खा सकें और कोशिश करें कि कभी भी खाना व्यर्थ न हो व समाज को नई सिख दी । साथ ही भोजन शाला का सुव्यवस्थित संचालन प्रकाश (पोपटलाल) पडियार एवं जितेंद्र बेसर सारंगी, कीर्तिश लालू पडियार कुशलगढ़ व समाज के अन्य सदषयो ने किया।

इन बच्चों का हुआ प्रतिभा सम्मान, इनका रहा विशेष सहयोग

मेवाड़ा कलाल समाज एवं युवा कोर कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में वर्ष 2022 व 23 में बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं 12 में 85% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का मेवाड़ा कलाल समाज द्वारा मेघावी प्रतिभा सम्मान किया गया। प्रतिभा सम्मान में चाहत भटेवरा पिता गजेंद्र भटेवरा कल्याणपुर , खुशी पिता दीपक भानपुरिया झाबुआ, भूदेव पिता महेंद्र भानपुरिया झाबुआ, माही पिता दिनेश सोलंकी थांदला, कशिष पिता योगेश पडियार कुशलगढ़, पार्थ बसेर पिता अश्विन बसेर काकनवानी, अक्षरा पडियार पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,चहेती पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,चेष्ठा पिता अजीत प्रसाद चौहान रतलाम, रुचिता पिता महेश भटेवरा राणापुर, ध्वनि पिता मनीष पडियार कुशलगढ़,तनीस पिता मनोज चौहान काकनवानी, दृष्टि पिता नवीन बसेर चंद्रशेखर आजाद नगर (अलीराजपुर), युक्ति पिता हेमेंद्र भानपुरिया पेटलावद , तन्वी पिता धर्मेंद्र जायसवाल चंद्रशेखर आजाद नगर , तपस्या पिता धर्मेंद्र जायसवाल चंद्रशेखर आजाद नगर(अलीराजपुर) ,मनिष्का पिता रविप्रकाश पडियार झाबुआ, कुमारी एतिस्योपना पडियार कसारवाडी, श्री पिता धर्मेंद्र जायसवाल अलीराजपुर को कक्षा 10 वीं एवं 12वीं में प्रवीण सूची में नाम दर्ज करवाने पर कलाल अलंकरण से सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष दाड़मचंद लोदावला, कार्यवाहक अध्यक्ष धन्नालाल बसेर, उपाध्यक्ष देवकुमार (गौराम) पडियार, उपाध्यक्ष नंदलाल चौहान , उपाध्यक्ष शंकरलाल सोलंकी, अंबालाल भटेवरा, सचिव एजनलाल भानपुरिया, सहसचिव अंकित सोलंकी, भूपेंद्र भानपुरिया , ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष शांतिलाल पडियार, कार्यवाहक अध्यक्ष चंदूलाल पडियार, , ट्रस्ट सचिव जीवनलाल पडियार , रमेश चंद्र भटेवरा हरीनगर, कोषा अध्य्क्ष निहालचंद पडियार , वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र भानपुरिया व राहुल भानपुरिया सहित समस्त 14 वार्ड पार्षदो व समाजनो का विशेष सहयोग रहा । उक्त समस्त आयोजन का मंच संचालन सु- मधुर आवाज में निलेश भानपुरिया मेघनगर ने किया। आभार मेवाड़ा कलाल समाज झाबुआ-आलीराजपुर परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष देव कुमार पडियार ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.