ट्रैक्टर ने अचानक खोया संतुलन; ट्राली सहित पलटा; 3 की मौके पर मौत, अन्य गम्भीर घायल …

- Advertisement -

जितेंद्र राठौड़@ झकनावदा
अब से थोड़ी देर पहले एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगो ने अपनी जान गंवाई है, वहीं से 7-8 अधिक लोग गम्भीर घायल हुए है।
यह हादसा धतुरिया-लाबरिया मार्ग पर हुआ है, जिसमें एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटी खा गया। घटना के बाद जितने भी लोग पीछे ट्राली में बैठे थे वह सभी गम्भीर घायल हो गए, उनमें से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कोई भी गम्भीर घायल कुछ कह पाने की स्थिति में नही है। अब यह ट्रैक्टर कहां जा रहा था और इसमे बैठे व्यक्ति जिनकी मौत हुई है वे कौन थे, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल सभी गम्भीर घायलों को संजीवनी 108 की सहायता से पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रायपुरिया टीआई भी घटनास्थल के लिए निकले है।