झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- मालवभूषण आचार्य नवरत्नसागरजी मसा के सयंम जीवन पर आधारित भव्यातिभव्य नवरत्न वंदन रथयात्रा का सोमवार को बामनिया नगर में प्रवेश हुआ। रथयात्रा दोपहर में सिद्धार्थ गार्डन से प्रारंभ हो कर नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई महावीर स्वामी जैन मंदिर पहुंची जहां पर श्रीसंघ द्वारा वंदन कलश का और गुरूदेव के सभी उपकरणों की पूजन की। यात्रा की जगह-जगह गुहली की गई और संघ पूजा और प्रभावना बांटी गई. साथ ही गुरु गुणानुवाद सभा हुई जिसमे गुरुदेव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया सभी गुरूभक्तों ने गुरूदेव की महिमा का गुणगान किया। गुणानुवाद सभा को नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुदीप चौहान ने संबोधित किया। इस अवसर पर नवरत्न परिवार के प्रदेश प्रचारमंत्री शुभम लुणावत भी उपस्थित थे। नवरत्न वंदन यात्रा में बामनिया श्री संघ के शरद गुगलिया, दिलीप चाणैदिया, अभय मुणत और नवरत्न परिवार बामनिया उपाध्यक्ष लोकेन्द्र कटकाणी, नवरत्न परिवार सचिव संजय गांधी भी उपस्थित थे। गौरतलब कि यह यात्रा 400 श्रीसंघ में भ्रमण कर रही है, यह 26 मार्च से इंदौर से प्रारंभ हुई है इसका समापन नागेश्वर तीर्थ पर होगा।
Trending
- बाबा साहेब कहते थे ज्ञान प्राप्ति के बोध से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता हैं- पूर्व विधायक माधौसिंह डावर
- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
- सड़क हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
- ई-विकास प्रणाली के तहत अब ई-टोकन से होगा खाद का वितरण
- राम भरोसे उपस्वास्थ्य केंद्र, ना ही साफ सफाई ना ही केंद्र खुलने का कोई समय
- अखिल भारतीय वाणी समाज अध्यक्ष को मातृ शौक, वाणी समाज में शोक की लहर
- लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड
- पुलिस ने जंगल में पकड़ी अवैध शराब की खेप: तस्कर पुलिस को देखकर घने जंगल में हुआ फरार
- पिकअप और बस में हुई भिड़ंत में दो युवक घायल
- जोबट के बॉक्सरों का दमदार प्रदर्शन, दक्ष भामदरे बने ‘बेस्ट बॉक्सर’
Prev Post
Next Post