झाबुआ लाइव के लिए विपुल पांचाल की रिपोर्ट-आज सुबह 10 बजे झाबुआ कोतवाली पुलिस को चेतन पिता रमेश कहार ने पुलिस को सूचना दी कि B4 सिनेमा के पीछे एक नवजात का शव पड़ा है सूचना पर पुलिस की टीम तुंरत B4 सिनेमा पहुची वहां उन्होंने नवजात के शव को बरामद कर शव परीक्षण के जिला चिकित्सालय ले गए ।पुलिस ने मर्ग कायाम कर प्राम्भिक जांच शुरू कर दी है पुलिस अपनी जांच में यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि क्या यह शव ईसी स्थान पर प्रसव के बाद डाला गया है या कही और हुए प्रसव के बाद इसे यहां फेका गया ।टी आई आर सी भास्करे ने बताया कि हम झाबुआ समेत आस पास के कस्बो के सरकारी एव निजी अस्पतालों से भी इस शिशु के जन्म से सम्बंधित जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *