आरीफ हुसैन
चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि निर्मला डावर अध्यक्ष नगर परिषद ने किया। डावर ने छात्राओं से कहा कि बच्चों को वार्षिकोत्सव का वर्ष भर इंतजार होता है। सभी छात्राएं कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

सहायक आयुक्त डामोर ने संस्था के लिए आठ कमरों की स्वीकृति भी प्रदान की
विशेष अतिथि जेएस डामोर, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग अलीराजपुर ने छात्राओं को विशेष प्लानिंग कर परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा। डामोर ने संस्था के लिए आठ कमरों की स्वीकृति भी प्रदान की। मनीष शुक्ला भाजपा मंडल अध्यक्ष ने छात्राओं को वार्षिकोत्सव में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पत्रकार यशवंत जैन ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण सुनाएं। प्राचार्य एवं खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी ने छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियां की जानकारी दी। संस्था के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र बैरागी ने वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया। प्रथम दिवस सुगम संगीत, प्रश्न मंच, रंगोली, मेहंदी, पोस्टर मेकिंग तथा खेलकूद हुए। दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्राओं ने एकल, युगल, सामूहिक डांस और लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुत दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए नगर के अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओ के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
