आलीराजपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जोबट विधानसभा से दीपक भूरिया को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भोपाल मे कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दीपक भूरिया को 17 अक्टूबर को होने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने के लिए PCC का डेलिगेट बनाया गया है। दीपक भूरिया 17 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव मे हिस्सा लेंगे।
