ईसाई समाजजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने पहुंची विधायक, केक भी काटा

0

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

ईसाई समाज ने क्रिसमस पर्व उत्साह के साथ मनाया। समाजजनों की खुशियों में शामिल होने जोबट विधायक सेना पटेल भी ग्राम आमखूंट और पुनियावाट पहुंची। उन्होंने समाजजनों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी। 

विधायक के पहुंचने पर समाजजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पटेल ने समाजजनों से कहा प्रभु यीशु ने इस धरती पर सभी को भाईचारे के साथ जीने का मार्ग बताया था। आज उनके सभी अनुयायियों को मैं शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने पुनियावाट में सन्डे स्कूल के बच्चे, युथ सभा तथा समाज के लोगों के साथ केक काटा। इसके बाद सभी को क्रिसमस की बधाई दी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.