बकरिया चराने गए 3 बच्चो की तालाब में डूबने से मोत; सभी शव बरामद

- Advertisement -

आरिफ हुसेन। आजादनगर
आलीराजपुर जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर थानाक्षेत्र के अमनकुआ गांव के एक तालाब में डूबने से 3 बच्चो की मौत हो ई है। ये सभी बच्चे कन्दा गांव के रहने वाले थे। आज स्कूल से लौटने के बाद 4 बजे बकरिया चराने कन्दा ओर अमनकुआ गांव की सीमा में स्थित जंगल मे गए थे। वही स्थित तालाब में ये तीनो अपने अन्य एक साथी के साथ नहाने लगे ओर नहाते नहाते गहरे पानी मे चले गए जहां से वे वापस नही लौटे।
आजाद नगर टीआई कैलाश बारिया ने बताया मृतक बच्चो में अनिल पिता राकेश बामनिया, शिवराज पिता कल्याण, किशोर पिता मांजू बामनिया शामिल है तीनो मृतक बच्चो की उम्र 8 से 11 साल के बीच है। आजादनगर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए शवो को आजादनगर लाया जा रहा है।