आलीराजपुर | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को अलीराजपुर जिले के ग्राम उदयगढ़ भगोरिया उत्सव में शिरकत की | हेलीपैड पर कांग्रेसी नेताओं ने उनकी आगवानी की | यहां से वह सभा स्थल पहुंचे | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया और भाजपा सरकार की विकास यात्रा को निकास यात्रा बताई |
