अलीराजपुर। प्रदेश में नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल द्वारा मानसून सिजन में रेत खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके पश्चात कलेक्टर शेखर वर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा अलीराजपुर जिले में रेत के अवैध परिवहन के लगातार प्रकरण बनाया गए व खनिज विभाग के अमले द्वारा जून माह से अब तक कुल 158 अवैध रेत परिवहन के प्रकरण बनाए गए। अवैध रेत परिवहन के प्रकरणों पर कलेक्टर द्वारा 49 लाख 81 हजार 550 रूपए के अर्थदंड के जुर्माने की कार्रवाई की गई। प्रदेश में अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करने में अलीराजपुर जैसे छोटे जिले का प्रदेश में 16वां स्थान रहा। अलीराजपुर जिले में जबकि 2 प्रकार (रेत और डोलामाईट पत्थर) के ही खनिज पाया जाता श्री वर्मा के निर्देश के अनुरूप अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की कार्यवाही से जिले में अवैध रेत परिवहन पर नकल कसी गई।
अवैध भण्डारण एवं उत्खनन के दो-दो प्रकरण बनाए गए
इसी दौरान खनिज विभाग के अधिकारी श्री चैहान व विभागीय अमले द्वारा अवैध भण्डारण के 2 प्रकरण बनाए गए थे। जिन पर कलेक्टर श्री वर्मा द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपए का अर्थदण्ड का जूर्माना किया गया। इसी प्रकार से अवैध उत्खनन के 2 प्रकरणों पर श्री वर्मा द्वारा 75 हजार रूपए का अर्थदण्ड दिया गया। इस प्रकार से समस्त 162 प्रकरणों में अलीराजपुर के खनिज विभाग द्वारा 52 लाख 6 हजार 550 रूपए का राजस्व राज्य शासन के खाते में जमा करवाया गया।
Trending
- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के स्थापना दिवस पर बैंक शाखा में ग्राहक मिलन समारोह हुआ
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने उप स्वास्थ्य केंद्र उन्नई का किया औचक निरीक्षण
- सेवा संकल्प अभियान : बड़नगर से वाराणसी यात्रा का आलीराजपुर जिले में होगा प्रवेश
- विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, सामुदायिक मध्यस्थता योजना के तहत समाज प्रमुखों को दिया जाएगा 20 घंटे का प्रशिक्षण
- सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न
- जनपद सीईओ ने की स्वच्छता अभियान की शुरुआत, स्वयं सहायता समूहों ने की राशि न मिलने की शिकायत
- यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारी, फैसले पर तत्काल पुनर्विचार की मांग
- UPI भुगतान पर MDR/अतिरिक्त शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
- बिना लिंक और ओटीपी के खाते से कटे 15 हजार रुपये, युवक ने सायबर शाखा में की शिकायत
- छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी
Prev Post
Next Post