आलीराजपुर। स्वयं सेवी संस्था प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक की घोषणा की गई है। मप्र के आठ सम्भाग के 39 जिलों के जिला संयोजक बनाए गए है। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की सहमति और भाजपा जिलाध्यक्ष वाकिलसिंह ठकराला की अनुशंसा से आलीराजपुर जिला संयोजक के पद पर जितेंद्र वाणी राज को नियुक्त किया है।
