अलीराजपुर लाईव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट-
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोंडवा मे अध्ययनरत कक्षा 10वीं सीबीएसई के परीक्षा परिणाम शनिवार दोपहर 2 बजे बाद घोषित हुए। स्कूल को कलेक्टर शेखर वर्मा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अलीराजपुर जेएस डामोर के मार्गदर्शन के परिणाम स्वरुप स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल में कुल 53 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिसमें रितेन्द्र पिता गंदालाल 9.6 ग्रेड पांइट अंक एवं प्रियंका पारला ने 9.4 ग्रेड पांइट अंक अर्जित कर स्कूल एवं जिले मे अव्वल रहकर विधालय का नाम रोशन किया। एकलव्य स्कूल की स्थापना वर्ष 2011 में आदिवासी बच्चों की प्रतिभा निखारने हेतु हुई थी स्कूल में पहली बार सीबीएसई सेकक्षा 10वीं में परीक्षा हुई जिसमे कुल 53 बच्चे शामिल हुए। संस्था के प्राचार्य गिरधर ठाकरे ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर छात्रों के उजज्वल भविष्य की कामना की एवं शिक्षकोंको बधाई दी। इस अवसर पर होस्टल अधिक्षक कारसिंह सोलंकी ने छात्रो को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया ।
Trending
- क्या 3.90 करोड़ की लागत से बना स्कूल भवन में संचालित होगा नवीन सत्र?
- अनुशासन और शिक्षा जीवन का आधार है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है : तहसीलदार बघेल
- तेज रफ्तार कार घर में घुसी, एक युवक घायल
- डीआईजी द्वारा आम्बुआ थाने को ISO प्रमाण पत्र से नवाजा गया
- पार्षद का फूटा गुस्सा! नगर परिषद में मचा हड़कंप, वार्ड 08 की पार्षद खुशबू बघेल ने इंजीनियर को हटाने की मांग की
- वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मी हड़ताल पर, नगर में कचरे और गंदगी का अंबार
- उदयगढ़ के 10 आरोपी द्वारा नानपुर क्षेत्र में अवैध वसूली और मारपीट करना पड़ा भारी ल, नानपुर पुलिस ने आरोपियों विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की
- चंद्रशेखर आजाद नगर में TET परीक्षा व अध्यापकों की वरिष्ठता को लेकर विरोध
- विश्वकर्मा मंदिर में ध्वजा रोहण, प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों से समाजजनों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
- नानपुर में पहली बार दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब आए, एक झलक पाने कई जगह से पहुंचे समाज जन