आलीराजपुर। देश मे कुछ ताकते नफरते फेलाकर समाजिक सौहार्द बिगाडने मे लगी हुई है। भाजपा ने हमेशा देश तोडने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने भारत को जोडने का पहले भी काम किया था ओर आज भी कर रही है। देश आज महंगाई, बेरोजगारी, ओर भष्ट्राचार से जुझ रहा है, लेकिन केद्र की मोदी सरकार को जनता की समस्याओ से कोई लेना देना नही है। जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसुस कर रही है, जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहो से देख रही है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है, सन 2023 व 2024 के चुनावो मे मप्र ओर केंद्र मे पुर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।
उक्त बाते शनिवार को पटेल क्रषि फार्म हाउस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा आयोजित दिपावली मिलन समारोह व भारत जोडो यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के पुर्व मंत्री एवं विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने कही।
