गौरव कटकानी, कालीदेवी —————————————- दिनांक 29/11/2020 को सकल व्यापारी संघ कालीदेवी द्वारा माताजी मंदिर कालीदेवी पर व्यापारी संघ की मीटिंग रखी गई । कोरोना महामारी के चलते अपनी खुद की जान की परवाह न करते हुए आम जनता को हर समय इस बीमारी से बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया वो भी बिना किसी स्वार्थ के हर वक़्त अपनी सेवा देते रहे ऐसे हमारे कोरोना योद्धाओ का सकल व्यापारी संघ शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया । इसी के साथ साथ कालीदेवी के समस्त व्यापारियों का मिलान समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया । सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष गौरव कटकानी द्वारा ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर शैलेश बबेरिया का शॉल श्रीफल के साथ सम्मान किया गया । इसी तोर पर सकल व्यापारी संघ कालीदेवी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा डॉ. दिनेश चौधरी, नवागत थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह राठौर, सब इंस्पेक्ट बीके कनोजिया का शॉल श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन सकल व्यापारी संघ के संरक्षक एवं एडवोकेट उत्तम जैन ने किया एवं आभार सुनील राणावत ने माना । Post navigation खाद्य-सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे खाद्य अधिकारी जादौन, व्यापारियों को दिए निर्देश पंचायत चुनाव की शंका- कुशंका के चलते मतदाताओं की बढ़ने लगी है पूछ परख ,कोई चाय तो कोई नाश्ता तो कोई शाम को खिला रहे हैं गराडू जलेबी