इस गांव की कलाकार ने पावागढ़ में दी गरबा गीतों की प्रस्तुति

- Advertisement -

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर की अमिषा जयंतीलाल वाणी ने गुजरात के पावागड़ के मंदिर के नीचे माची पर हुए ऐतहासिक गरबो में प्रस्तुति देकर सभी का मोह जीत लिया। कोरस के साथ सिंगल गरबे भी गाये।

 

महेंद्र सिंह राठौड़ जामला हिम्मत नगर गुजरात के द्वारा 47 वर्षो से पावागढ़ में शरद पूर्णिमा के पहले दिन रात में गरबे किये जाते है। जिसमे  सिंगर कश्मीरा बेन एवम अहमदाबाद से वर्षा बेन गांधीनगर पुनीत लिम्बचिया अहमदाबाद किंजल बेन गांधीनगर अमिषा वाणी आलीराजपुर के आर्केस्ट्रा  गायक कलाकारों के द्वारा माची पर गरबे किये गए। सुबह माता मंदिर के लिए दर्शन कर सुख सम्रद्धि की कामना भी की जाती है। लगातार तीन वर्षों से अमिषा वाणी को भी मौका दिया जा रहा है। गरबो में आस पास के सैकड़ो रथ लेकर भक्त पहुंचते है। रात में सिर पर कलश लिए साक्षात्कार कालिका स्वरूप अलग अलग तरीकों से माता रानी पांडाल में आती है। इसमें अच्छे गरबे खेलने वालों को भी महेंद्र सिंह के द्वारा बड़े बड़े इनाम भी दिए जाते है। नानपुर के जितेंद्र वाणी प्रेस क्लब अध्यक्ष को भी अच्छे गरबे खेलने पर इनाम दिया गया। जो 10 वर्षो से लगातार यह गरबे खेलने माता रानी के दर्शन करने जाते है।