झाबुआ लाइव के लिए खरड़ूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट –
ग्राम खरडूबड़ी से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव धांधलपुरा के पास रातीमाली गांव में जमीन विवाद के चलते बुधवार रात 12 बजे घर में घुसकर छह लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। गोरतलब है जलिया पिता कला बिलवाल का जमीन को लेकर पारु बिलवाल से विवाद चल रहा था, इस विवाद को लेकर इंदोर हाइकोर्ट में प्रकरण चल रहा था। इंदोर हाइकोर्ट ने जलिया के पक्ष में फैसला दिया और जलिया यह जमीनी लड़ाई हाइकोर्ट से जीत गया। इसको लेकर दूसरे पक्ष के आरोपी जिसमें पारू बिलवाल ने रंजिश रखी और बुधवार देर रात 12 जब जलिया का परिवार सोया हुआ था आरोपी पारू अपने पांच साथियों के साथ जलिया के घर में जबरन घुसा और जलिया बिलवाल से मारपीट की और कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्राणघातक हमला किया जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पुत्र अमरसिंह ने बताया कि मुझे आरोपी पारू के साथियों ने पकड़ा रखा और मेरे पिता की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा लाश का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए कालीदेवी भेजा गया जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या के छह आरोपियों में से एक को पकड़ कर हिरासत में डाल दिया तथा पांच आरोपियों की पुलिस सर्चिंग कर रही है।
Trending
- देवझिरी में मकान में जा घुसा ट्राला, चालक की हुई मौत
- सेवा भारती केंद्र पर सेवामय का आयोजन किया
- देखिये यहां दहकती आग ओर अंगारों से गुजरे मन्नतधारी, वर्षो पुरानी परंपरा का किया गया निर्वहन
- धुलेंडी पर गल पर्व मनाया, मन्नतधारियों ने उल्टा लटककर की परिक्रमा
- सापन नदी में पानी आने से किसान खुश
- स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा पेटलावद में आयोजित किया गया भव्य भगोरिया महोत्सव
- पिटोल में उमड़ा आस्था का सैलाब: मन्नतधारियों ने की गल देवता की पूजा, पुलिस ने शांतिपूर्ण संपन्न कराया आयोजन
- गुजरात पुलिस पर कट्ठीवाड़ा में हमला, थाने में छिपकर बचाई जान
- निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार 4 मार्च को करेगा सातवें श्री श्याम फाग महोत्सव का आयोजन
- इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
Prev Post