अलीराजपुर लाइव के लिये अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट
अलीराजपुर को जिला बने लगभग 7 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन जिलेवासियों को झाबुआ के चक्कर लगाना पड़ते है। ऐसे ही पूर्व में अलीराजपुर झाबुआ जिले में होने से मोटरयान संबंधित एमपी 45 की अलीराजपुर एड्रेस की फाइले जिला झाबुआ से आरटीओ संबंधित फाइले अलीराजपुर आरटीओ मेेेें लाई जाकर अलीराजपुर वाहन मालिकों को इन समस्या से एवं झाबुुआ आने-जाने के लिए व्यय राशि से बचाया जा सकता है। अलीराजपुर आरटीओ में भी ट्रांसफर खर्च लगता है। झाबुआ से अलीराजपुर में एनओसी ट्रांसफर कराने में एक हजार रुपए खर्च हो जाते है साथ ही एनओसी ट्रांसफर होने में दो-तीन माह का समय लग जाता है। अलीराजपुर जिले के आदिवासियों को एनओसी के नाम पर झाबुआ में हो रही लूट से बचाया जा सकता है। मोटरयान संबंधित फाइले यदि झाबुआ से अलीराजपुर आ जाए तो इससे जिले की जनता को झाबुआ आने जाने का खर्च नहीं लगेगा साथ ही कम समय में वाहनों से संबंधित कार्य हो जाएगा, जिस ओर अलीराजपुर आरटीओ व झाबुआ आरटीओ चाहे तो अलीराजपुर वाहन मालिकों को एनओसी के नाम पर होने वाले एक्स्ट्रा खर्च को बचाया जा सकता है।
Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना