विशाल वाणी, चन्द्र शेखर आज़ाद नगर बुधवार दोपहर के 1.30 बजे है नगर में ढोल मांदल की थाप पर थिरकते सैकड़ो ग्रामीण कांग्रेस की आभार रैली निकालने के लिए अपने नेताओं की प्रतीक्षा में बस स्टैंड से लेकर सर्किट हाउस तक पूरे जोश के साथ नजर आए। कांग्रेस का ऐसा हुजूम एक अरसे के बाद चंद्रशेखर आजाद की भूमि पर देखने को मिला है यहां कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ आभार रैली निकाली या यूं कहा जा सकता है कि बीजेपी के गढ़ में लंबे समय बाद कांग्रेस की वापसी को विधानसभा में लंबे समय से वनवास भोग रहे। कांग्रेस के कार्यकर्ता-नेता उत्सव की तरह मनाना चाह रहे है। आम चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के सांसद से लेकर सरपंच तक सभी आभार रैली में शामिल होने के लिए पूरे दल-बल के साथ आजाद नगर पहुच चुके है।इस दौरान सांसद कांतिलाल भूरिया का कांग्रेसियों ने फूलमाला से स्वागत किया। Post navigation अटलजी का जन्म दिन सुशासन के रुप में मनाया विधायक कलावती भूरिया की आभार रैली में उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेसियों ने मनाई जमकर खुशियां