भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वी जयंती सद्धभावना दिवस के रुप मे मनाएंगी जिला कांग्रेस कमेटी

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
========================

भारत रत्न और दुरसंचार क्रांती के जनक देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर सद्धभावना दिवस के रुप मे मनाएंगी। स्वं. गाधी की जयंती पर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लाक पर कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ द्धारा पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम मे जिले के कांग्रेसी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

पौधारोपण कर मरिजो को फल वितरित किए जाएंगे
————————————————
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार 20 अगस्त मंगलवार को जिलेभर मे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ सद्धभावना दिवस के रुप मे मनाई जाएंगी। जिला मुख्यालय के सिनेमा चोराहे स्थित स्व. राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा,
जहां पर कांग्रेसी नेताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व.राजीव जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। पश्चात 11ः30 बजे स्थानिय सुरेंद्र उद्यान के सामने पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। वही 12 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा जिला चिकित्सालय मे मरिजो को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम मे क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल एवं जोबट विधायक कलावती भुरिया व नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल सहित वरिष्ठ नेतागण विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने जिला महिला कांग्रेस, समस्त ब्लाक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, कांग्रेस आईटीसेल के पदाधिकारियो, पार्षदगण, वरिष्ठ नेताओ, कार्यकर्ताओ तथा पंच-सरपंच से अपील की हैं, कि वह कार्यक्रम मे सम्मिलित हो कर इसे सफल बनाए।

दिल्ली के स्मृति कार्यक्रम मे शामील होगे कांग्रेसी नेता
————————————————
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर अ.भा. राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर 22 अगस्त शाम 4 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एक भव्य स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिला स्तर के पदाधिकारियो को आमंत्रित किया गया है। उक्त कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी 21 अगस्त को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

)