थांदला। दुनिया वालों की नजर में तो सबसे बड़ा गुनहगार व नादान वही है, जो अपनी कमाई की सीजन आए और बिना कमाई के ही वक्त गवा दे और यूं ही हाथ पर हाथ रखकर बैठा रहे। यानी रमजान का महीना ऐसा ही कमाई वाला महीना है जिसमें रब ने फरमाया कि मेरी इबादत करों और एक का दस गुना सवाब मुझसे ले जाओ। पवित्र रमजान के दो अशरे गुजर जाने के बाद तीसरे अशरे में विशेष इबादत यानी एतेकाफ का बड़ा महत्व रहता है। यह बात जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना इस्माइल बरकाती ने समाजजनों को समझाइश देते हुए कहीं। आपने कहा कि जो शख्स दुनिया के सारे कारोबार छोड़कर रमजान के आखिरी दस दिन सुन्नत की नीयत के साथ सिर्फ अपने पैदा करने वाले अल्लाह तआला की इबादत करता है तो उस पर रब का खास करम रहता है। मौलाना बरकाती ने एतेकाफ के मायने समझाते हुए बताया कि एतेकाफ का मतलब ठहरना। दुनिया के सारे कारोबार छोड़कर रमजान के अंतिम दस दिन सुन्नत की नीयत के साथ अल्लाह की इबादत और अपने आपको मस्जिद के अंदर पाबंद कर लेना एतेकाफ कहलाता है। नमाज पढ़ना, कुरआन पढ़ना, जिक्र-ए इलाही में मशगुल रहना, शबे कद्र को पाने के लिए एतेकाफ सबसे बेहतरीन शक्ल है। एतेकाफ की हालत में बेवजह मस्जिद से बाहर जाना जाईज नहीं। इसी तरह औरतो को भी अपने घरो में एक कमरे में एतेकाफ करना होता है। एतेकाफ करने वाला 20वें रोजे की शाम से ही खुद को दुनियावीं बातों से अलग कर मस्जिद में चला जाता है तथा ईद का चांद देखने ही बाहर आता है। स्थानीय गोसिया जामा मस्जिद में एतेकाफ करने वालों मंे कय्यूम खान, ईरफान कादरी, सिराज खान, मोईन खान, अमजद खान, नावेद, शाहरूख शेख, शाहरूख गौरी आदि शामिल है।
Trending
- तालाब में हाथ-पैर धोने गए युवक की डूबने से मौत
- पेटलावद क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों में बीआरसी ने किया निरक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
- कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बेसवानी-जामली-धुरट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया
- मोटरसाइकिल पर कट्टा लहराने वाले आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार
- बच्चों की विभिन्न मांगो को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन
- जेवियर मेड़ा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
- जोबट में हुई नाबालिग आदिवासी बालिका से दुष्कर्म की घटना में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए : सैय्यद अमीरुल हसन
- चार गांवों के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण का किया विरोध, बाईपास निर्माण पर रोष — समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
- शादी नहीं होने का ताना मारती थी भाभी, गुस्साए देवर ने डंडे से पीट कर भाभी को मार डाला
- ज़िला सहकारी बैंक झाबुआ के पूर्व बैंकिंग सहायक मेहुल पंवार का जनरल मैनेजर के पद पर चयन
Prev Post
Next Post