थांदला। पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य एवं गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वर महाराज के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी महाराज एवं मुनिराज श्री निपुणरत्नविजयजी महाराज आदि ठाणा 4 एवं साध्वी श्री आदि ठाणा2 का आज सुबह मंगल प्रवेश हुआ संस्कार स्कूल से बेंड बाजो के साथ श्रीसंघ के सभी श्रावक श्राविका ने बड़े हर्षो उल्लास के साथ मुनिराज का प्रवेश कराया प्रवेश पश्चात मुनिराज निपुणरत्न जी महाराज साहेब के प्रवचन हुए सुबह सकल श्री संघ की नवकारसी का भी आयोजन किया।