नागरसिंह चौहान होंगे अलीराजपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष…..!!!

0

चंद्रभानसिंह भदौरिया, चीफ एडिटर

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान अलीराजपुर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष होंगे। उनके नाम का एलान संभवत: आज शाम या कल भाजपा के द्वारा भोपाल से कर दिया जाएगा। भाजपा में मौजूद हमारे सूत्र इस बात की पुष्टि की है, भाजपा में नागरसिंह चौहान को ही जिलाध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है। इसके पहले अलीराजपुर में जो रायशुमारी हुई थी, उसमें भी नागरसिंह चौहान के नाम पर सबसे ज्यादा सहमति दी गई थी।

इन कारणों से भी तय हुआ नाम-
दरअसल, भाजपा ने इस बार फॉर्मूला बनाया था कि 55 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नहीं बनाए जाएँगे इसमें नागरसिंह फीट बैठते हैं। क्योंकि उनकी उम्र अभी करीब 41 वर्ष की है। इसके अलावा भाजपा विपक्ष में है, और पार्टी आयोजनों के लिए भाजपा को आर्थिक रूप से सक्षम पदाधिकारी चाहिए, इसमें भी नागरसिंह फीट बैठते हैं। साथ ही भाजपा को ऐसा जिलाध्यक्ष चाहिए था जो न सिर्फ आक्रमक हो बल्कि प्रशासन को घेरने की समझ रखता हो। नागरसिंह तीन बार विधायक रहे हैं इसलिए पार्टी के फर्मे में वे फीट हो गए।
)

Leave A Reply

Your email address will not be published.