अलीराजपुर। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल से प्राप्त निर्देषानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु एएसपी एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मीना चोहान द्वारा कलेक्टर सभागृृह में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर द्वारा की गई। बैठक में सहायक आयुक्त ,आदिवासी विकास विभाग,जिला मुख्यालय महाविघालय के प्राचार्य,समस्त विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी,जिला षिक्षा अधिकारी, शासकीय एवं आषासकीय स्कूल के प्राचार्य आदि सम्मलित हुये।बैठक मे लिऐ गये निर्णानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 19 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से आजाद भवन में किया जाएगा। बैठक मे प्रभारी खेल अधिकारी द्वारा समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया की जिला स्तरीय आयोजन के पूर्व विकासखंड स्तर पर युवा कलाकारों का चयन कर सूची दो प्रति में पंजीयन फार्म सहित 16 दिसंबर को इस कार्यालय को भेजा जाना जरुरी है।युवा उत्सव में लोकगीत, लोकनृृत्य ,एकांकी, नाटक, कत्थक,वकृृत्त वकला, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृृत्य, हार्मोनियम (लाइट), वीणा वादन, मृृदंग वादन, बांसुरी वादन, भरतनाट््यम, सितार वादन एवं तबला वादन आदि को सम्मिलित किया गया कलाकारो की आयु 15 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होना जरुरी है,15 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतियोगिता में भाग नही ले सकते। युवा उत्सव मे कोई भी युवा भाग ले सकता है,चाहे वह अध्यनरत्् हो या गैर अध्यनरत, शहरी हो या ग्रामीण भाग ले सकता है। लोकगीत सामूहिक मे अधिकतम् 10 कलाकार, लोकनृृत्य मे अधिकतम 20 कलाकार भाग ले सकते है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को संभागीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इंदोर भेजा जाएगा। प्रतिभागी को अपने वाद््य यंत्र स्वयं लाने होगे। प्रतिभागी के आने जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा दिया जावेगा।
Trending
- भाजपा बरझर मंडल की कार्यकारिणी घोषित
- जैन समाज ने शोभा यात्रा निकालकर भगवान महावीर स्वामी जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया, पंचायत भवन पर हुआ भव्य स्वागत
- गौरी शाह बाबा का उर्स संपन्न, चादर पेश कर अमन-चैन की दुआ मांगी
- दाऊदी बोहरा जमात के धर्म गुरु के आम्बुआ आगमन के मद्देनजर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियां
- ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क सुधार की पहल, जोबट विधायक ने पंचायतों से मांगे प्रस्ताव, टावर स्थापना का मार्ग प्रशस्त
- आलीराजपुर में 26 शासकीय स्कूलों के नए भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, 4 करोड़ 23 लाख रुपये मंजूर
- बृज में नाच रहे मोर भजन से धर्ममय हुआ वातावरण, मेले में नजर आ रहा ग्रामीणों उत्साह
- पत्नी द्वारा बेटे को मोटरसाइकिल रुपये देने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या
- नानपुर में तहसीलदार ने ली अहम बैठक, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा फैसला: 1 अप्रैल से ‘पोषण ट्रैकर’ ऐप का बहिष्कार, अब केवल ऑफलाइन होगा काम