जिला कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वी पुण्यतिथि श्रद्धापुर्वक के साथ शहिद दिवस के रुप मे मनाएंगी

- Advertisement -

पियुष चंदेल, अलीराजपुर

 शांती, सत्य ओर अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वी पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी श्रद्धापुर्वक के साथ शहिद दिवस के रुप मे मनाएंगी। स्व. गाधी की पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लाको पर कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ द्धारा पुष्पांजली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम मे जिलेभर के कांग्रेसी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधीगण एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठोर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार 30 जनवरी गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्र और उसकी स्वतंत्रता के लिए गांधीजी का योगदान बहुत अहम था। वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने शांती, सत्य ओर अहिंसा का पाठ भारत ही नहीं दुनिया को पढ़ाया और भारत में राष्ट्र की एकता का निर्माण करने का काम भी किया। इसी तारतम्य मे जिला मुख्यालय के सिनेमा चोराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुष्पांजली कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11ः30 बजे आयोजित किया गया है। जहां पर कांग्रेसी नेताओ ओर जनप्रतिनिधियो द्धारा स्व. गांधीजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम मे जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया एवं क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल व नपा अध्यक्ष सेना पटेल सहित वरिष्ठ नेतागण विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राठोर ने समस्त ब्लाक कांग्रेस, जिला पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल, अल्पसंख्यक विभाग, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ, कांग्रेस आईटीसेल के पदाधिकारियो, पार्षदगण, कार्यकर्ताओ, पंच-सरपंचो से अपील की हे कि वह कार्यक्रम मे शिरकत कर सफल बनाए। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।

 

)