फिरोज खान (बबलू) आलीराजपुर Live डेस्क
आज अलीराजपुर में आबकारी विभाग ने वर्ष 2020 की सबसे बड़ी सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों से करीब 50 लाख के ऊपर की अवैध शराब को ज़ब्त करने में सफलता हासिल की है।
जिले मे अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु आबकारी आयुक्त राजेश बहुगुणा से प्राप्त निर्देशानुसार अलीराजपुर जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण ,परिवहन, विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सम्भागीय उपायुक्त उङनदस्ता इंदौर रघुवंशी सर के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर नानपुर-अलीराजपुर रोङ ग्राम हरसवाट मे शराब तस्करो द्वारा एक ट्रक वाहन मे अवैध मदिरा भरकर लाने की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मण्डलोई के नेतृत्व में आबकारी दल द्वारा वाहन चालक प्रेमसिह पिता अजमेर सिह निवासी कोटवाना ग्राम जिला रोपङ राज्य पंजाब के कब्जे से ट्रक वाहन (PB 12 M 8859) मे भरी लगभग 1200 पेटी पंजाबी राज्य की हीट प्रीमियम व्हिस्की बौतल, चंडीगढ़ डिस्टलरी की पकङी गयी जप्त अवैध मदिरा की कुल मात्रा 10800 बल्क लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की है, जप्त मदिरा बाजार मूल्य लगभग 50 लाख 40 हजार आंकी गई है। वाहन पकङकर आबकारी कंट्रोल रूम अलीराजपुर मे मदिरा अनलोडिंग कर गणना व अन्य कार्यवाही जारी है। उक्त की गई कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश मण्डलोई , आबकारी उपनिरीक्षक कमलेश सोलंकी, उड़न दस्ता दीपक कुमार रोकङे, संजय कुमार कवारे आबकारी उपनिरीक्षक अलिराजपुर, आबकारी आरक्षक कालुसिह बघेल,हितेन्र्द चावडा, अमित खन्ना का सराहनीय योगदान रहा।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह