फिरोज खान @ ब्यूरो चीफ आलीराजपुर जिले की पुलिस को शासन ने ट्रेफिक कंट्रोल के लिए नया वाहन इंटरसेप्टर दिया है। इसमें आधुनिक कैमरे लगे है जो वाहनों की गति को रिकार्ड करते है। इससे प्रामाणिक तरीके और तथ्यों के साथ अलीराजपुर की यातायात पुलिस अब ओवर स्पीड के चालान बना सकेगी। एसपी आलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने आज विधिवत इस नये वाहन का पूजन किया। एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस वाहन के आने से यातायात पुलिस की ताकत बढेगी और शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने मे मदद मिलेगी। Post navigation मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं सहकारिता कर्मचारी संत शिरोमणि श्यामदास महाराज का नगर आगमन भव्य स्वागत किया