आज मुख्यमंत्री कमलनाथ की  आमसभा, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए करेंगे वोट की अपील

- Advertisement -

मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण हेतु प्रचार प्रसार के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही है इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के यशस्वी मुख्यमंत्री की आम सभा जोबट विधानसभा तथा अलीराजपुर विधान के मध्य आम्बुआ में आज दोपहर 12 बजे रखी गई है जिसमें वे पार्टी प्रत्याशी पक्ष में मतदान की अपिल के साथ साथ प्रदेश शासन की उपलब्धियां बताएंगे। हमारे संवाददाता को विधानसभा क्षेत्र की विधायक  कलावती भूरिया ने बताया कि प्रदेश के मुखिया कमलनाथ जी आज 12 बजे आम्बुआ आ रहे हैं जहां पर विशाल आम सभा में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी श कांतिलाल भूरिया के पक्ष में मतदान की अपील के साथ-साथ प्रदेश शासन की विगत महीनों की उपलब्धियां को भी बताएंगे। कृषको के ऋण माफी, बिजली बिल हाफ करने तथा कन्यादान योजना एवं वृद्धा पेंशन आदि की जानकारी के साथ‌ ही कांग्रेस के वचन पत्र के विषय में बताएंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, अलीराजपुर विधायक  मुकेश पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष ओम राठौड़, तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को आने की अपील की सभा स्थल आम्बुआ जोबट तिराहे के पास रखा गया है।

)