अलीराजपुर लाइव डेस्क। कलेक्टर शेखर वर्मा ने लोक सेवा केन्द्र से अर्थ दंड की राशि वसूल करने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि लोक सेवा केन्द्र चन्द्रशेखर आजाद नगर के संचालक सुमित गुप्ता द्वारा इस कार्यालय के आदेश के संबंध में प्रस्तुत अभ्यावेदन का परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत पाया गया कि संचालक लोक सेवा केन्द्र चंद्रशेखर आजाद नगर में 29 से 31 जुलाई 2015 को वितरण दर्शाए गए प्रमाण पत्रों का उल्लेख पत्र में नहीं किया गया जो यह दर्षाता है कि इन प्रमाण पत्रों को वितरण संदेहस्पद है। दर्शाया गया प्रमाण पत्रों का वितरण नियमानुसार नहीं माना जा सकता है। इस प्रकार तीन दिवस की देरी मानते हुए 3 हजार 560 प्रमाण पत्रों का वितरण संचालक द्वारा नियमानुसार नहीं किया गया जिसके लिये लोक सेवा केन्द्र चन्द्रशेखर आजाद नगर संचालक के विरूद्ध 3560 प्रमाण पत्रों का वितरण समयावधि में नहीं किए जाने के लिए राषि 5 रूपए प्रति प्रमाण पत्र प्रतिवेदन के मान से तीन दिवस की देरी मानते हुए 53 हजार 400 रूपए अर्थदंड 3 दिवस के अंदर सचिव जिला ई-गवर्नेस सोसाइटी अलीराजपुर के नाम डिमांड़ ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कराए अन्यथा की स्थिति में संचालक लोक सेवा केन्द्र चन्द्रशेखर आजादनगर की सुरक्षा निधि में से अर्थदंड की राशि वसूल करने के ओदश दिए हैं।
Trending
- अवैध एवं जहरीली मदिरा के विरुद्ध आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 7 प्रकरण दर्ज
- 11 साल की उम्र में अनंता ने रचा इतिहास, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
- गणपति उत्सव में सेवा की मिसाल : पेटलावद के श्री सिद्धिविनायक मित्र मंडल ने लिया अनोखा संकल्प
- धौलखेड़ा में आदिवासी परिवार के घर घुसा 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा
- आम्बुआ में नहीं चेत रहे अनेक जल उपभोक्ता, अल्प वर्षा और सूखे की बन रही भयावह स्थिति नहीं समझ पा रहे
- पुलिस अधीक्षक ने आवेदनकर्ताओं की समस्या सुनी, मौके पर ही शिकायतों का किया निराकरण
- बिजली कटौती और लो वोल्टेज के विरोध में सरपंच के साथ किसानों ने दिया धरना
- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय गीताबाई राठौड़ की मौत
- संत पं. कमल किशोर नागर को धमकी भरे संदेश की कड़ी निंदा, सर्व हिंदू समाज ने निकाली रैली
- बैंक खाते से 99,700 रुपए गायब, साइबर फ्रॉड की शिकायत