शिवा रावत@सोंडवा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय सोंडवा में सीट वृद्धि को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिला सहसंयोजक निलेश सस्तिया ने बताया की विगत डेढ़ वर्ष से कोरोना महामारी के कारण जिले में लॉकडाउन की स्थिति बनी रही है। जिसके कारण जिले के विद्यार्थियों की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से हुई। ओपन बुक प्रणाली परिक्षा से सभी विद्यार्थियों के पास होने पर जिले के सभी महाविद्यालयों में प्रवेश सीट भर चुकी हैं परंतु अभी भी जिले के हज़ारों ऐसे विद्यार्थी हैं जो महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश लेने से वंचित रह गये हैं। इकाई मंत्री मोदित नरगावा ने कहा कि उपर्युक्त विषय पर संज्ञान लेकर शीघ्र- अतिशीघ्र निराकरण करे अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। उक्त ज्ञापन में रमेश बारिया, प्रकाश सस्तिया, करण डावर,भूपेश बामनिया, सुरेश जमरा ,कीमत मेहता, भारत सस्तिया सहित आदि छात्र उपस्थित थे। Post navigation रायपुरिया- राजगढ़ मार्ग को डबल पट्टी बनवाने व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष ने सांसद को सौपा मांग पत्र ,सांसद ने कहा तुरंत स्वीकृत होगा रायपुरिया में सेग्रीगेशन शेड निर्माण के लिए नवापाडा रोड पर चिन्हित की जगह क्या है , सेगरिग्रेशन शेड जानिए पूरा मामला