आकाश उपाध्याय/सुनील खेड़े@जोबट आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई जोबट द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौपा गया । विधार्थियो द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराने तथा खेल मैदान ठीक कराने के विषय को लेकर शासकीय महाविधालय जोबट के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा । सभी ABPV पदाधिकारियों व सदस्यों ने ज्ञापन के समय कहा कि जल्द अगर हमारी मांगे पूरी नही की गई तो हम सभी महाविधालय प्रांगण में धरना देंगे । वही प्राचार्य ने जल्द खेल सामग्री उपलब्ध करने व मैदान सुधारने का आश्वासन दिया । ज्ञापन के समय मालवा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चिराग सोलंकी, राकेश डुडवे, काशी बघेल, अल्तमश खान, अनुराग कोदे सहित आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी अभाविप जिला सोशल मीडिया प्रमुख निलेश सस्तिया द्वारा दी गई । Post navigation मुक्तिधाम उत्थान को लेकर युवाओं की अहम बैठक; लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर में मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य; पूरे कार्यक्रम में प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से नजर आया भागता