झाबुआ। पेटलावद विस्फोट के बाद जांच के नाम पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। झाबुआ जिले के एवं जिले के आस पास तथा धार जिले के लायसेन्स धारियों के लायसेन्स जांच के नाम पर एसआइटी द्वारा जांच की जा रही है तथा उनके द्वारा सही लाइसेंस धारियों को डराया धमकाया जा रहा है। उक्त आरोप जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया द्वारा लगाया गया है। भूरिया ने अवगत करवाया किा सूत्रों से जानकारी उन्हे प्राप्त हुई है कि एसआईटी एवं अन्य जांच एजेंसियां द्वारा जांच के नाम उनसे अवैध रूप से राशि वसूली की जा रही है। तथा उनसे लाखों रुपए की मांग की जा रही है तथा न देने पर उनके खिलाफ किसी भी तरह का प्रकरण दर्ज करने की धमककियां दी जा रही है। भूरिया ने बताया कि ईमानदार लाइसेंसधारी भी जांच एजेंसियां के धेरे में आ चुके है। कलावती भूरिया ने बताया कि इस तरह की जांच से तो मृतको की आत्मा को शंाति प्राप्त नहीं होगी तथा मृतको के परिवार अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। किसी लाइसेंसधारी द्वारा उक्त कार्य कई वर्षो पूर्व बंद कर दिया गया उन्हे भी परेशान किया जा रहा है। जांच में भी कईतरह की लीपापोती की जा रही है दोषियों एवं फर्जी लायसेन्सधारीयों को पैसा लेकर बचाने का कार्य किया जा रहा है। भूरिया ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त प्रकरण में एसआईटी की जांच को संदेहास्पद बताते हुए सीबीआई से जांच की मांग की है जिससे की भ्रष्ट जांच अधिकारियों को बेनकाब किया जा सके तथा विस्फोट से जुडे अन्य लोग के खिलाफ भी कार्यवाही हो सके। वर्तमान चल रही जांच से मृतकों के परिवार एवं क्षेत्र की जनता इस जांच से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। ऐसे में वर्तमान में चल रही जांच में कई तरह के प्रश्नचिन्ह लग चुका है,ऐसे में निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच ही एक मात्र विकल्प है।
Trending
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर