भूपेंद्र बरमण्डलिया @ मेघनगर ग्राम रंभापुर में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन सध्या का आयोजन रखा गया। आयोजन से पूर्व दोपहर के 12:30 बजे विशाल निशान यात्रा निकाली गई जो राम मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जो नगर सदर बाजार – बस स्टैंड होकर दशहरा मैदान पर पहुँची निशान यात्रा का जगह जगह भवय स्वागत किया गया। , निशान यात्रा में श्याम प्रेमी हाथो में श्याम ध्वज लेकर चल रहे थे तथा साथ श्याम बाबा की प्रतिमा सुसज्जित रथ में विराजन मान थी । जिसका नगर वासियो द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया निशान यात्रा में गायक कलाकार शशांक तिवारी कुंदनपुर ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी । दशहरा मैदान में खाटू श्याम का दरबार विजय सोनी थांदला द्वारा सजाया गया जो मन को मोह लेने वाला था ।भजन संध्या की शुरुआत रात्रि के 8 बजे श्याम आरती के बाद हुई गायक नयन श्री राठौड़ नागदा व सारंगी से नवनीत सिंह परिहार ने अपने भजनों से समा बांध दिया । इसमे मुख्य भजन गायक श्री राम कुमार लखा दिल्ली ने श्याम भजन की प्रस्तुति दी जिससे श्याम भक्त अपनी जगह पर खडे होकर झूम उठे ।इस आयोजन में हिन्दू मुस्लिम एकता ,भाई चारे की मिसाल भी देखने को मिली इस आयोजन में उर्स कमेटी रंभापुर द्वारा चाय कॉफी व आशापुर भजन मित्र मंडल ने पोहै का स्टाल लगा कर श्याम भक्तों को देर रात तक सेवा दी भजन संध्या देर रात तक चली इस आयोजन में मेघनगर ,थांदला , पेटलावद , सहित जिले भर के श्याम प्रेमी इस भजन संध्या में शामिल हुवे ओर धर्म का लाभ लिया श्याम प्रेमी परिवार ने जिले के पुलिस कप्तान को भी धन्यवाद प्रेषित किया , जिन्होंने पुलिस व्यवस्था की चोक चौबंद व्यवस्था की। Post navigation चौराहे की यातायात व्यवस्था सुधारने टी आई ने संभाली कमान जामली रोड पर व्यवस्था सुधारने की है दरकार परंपरा के निर्वाहन के गवाह बने हजारों ग्रामीण,जमीन से 20 फीट ऊँचाई पर उलटा लटककर सरपंच ने उतारी मन्नत,दहकते अंगारों पर नंगे पांव चली महिलाएं