मेघनगर- विकासखण्ड से 10 किमी और ग्राम रंभापुर से करीबन 6 किमी की दूरी पर बसे ग्राम नागनवट बड़ी में होरी हनुमान मंदिर पर बुधवार से से अखंड रामायण का पाठ होगा व गुरूवार सुबह भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जायेगा। प्रातः 11 बजे पूर्णहुति कार्यक्रम होगा एवं 12 बजे श्री हनुमान जी की महाआरती पुजारी खिमजी डामोर द्वारा की जाएगी। इसके बाद सत्संग एवं प्रवचन का भी आयोजन होगा जो महंत गंगुरामजी महाराज देवदा वाले के मुखारबिंद से होंगे। सतसंग के पश्चात् भण्डारे का आयोजन रखा गया है। रात्री में भजन का संध्या का कार्यक्रम होगा गुजरात की वसना भाई भाभोर एंड पार्टी व क्षेत्र के प्रतिभाशाली भक्तों द्वारा किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष देवीसिंह भूरिया, सचिव शांतु भाई एवं समिति के सदस्य कसु, बसु, गोरसिंह द्वारा सभी श्रद्धालुओं से भारी मात्रा में पधारकर अन्नकूट, प्रवचन व भजन संध्या का लाभ लेने का आग्रह किया।
Trending
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर आलीराजपुर भाजपा ने बनाई रणनीति
- वनभूमि से अतिक्रमण बेदखली की बड़ी कार्यवाही
- रानी काजल माता मंदिर पहुंचीं प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके
- पेटलावद में डॉक्टर के बंगले के परिसर मिला युवक का शव
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड