फिरोज खान@ आलीराजपुर 

आलीराजपुर जिले के कई अधिकारियों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज होने वाली है। मामला वर्ष 2011 से 17 के बीच उदयगढ़ ब्लाक में तत्कालीन लेखापाल द्वारा 13 करोड़ से ज्यादा का गबन का है। जानकारी के मुताबिक उक्त लेखापाल के साथ अन्य अधिकारी भी शामिल रहे थे, लेकिन उस समय जांच दल ने उक्त लेखापाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा था। वह अभी जेल में है। वहीं जब वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले को संज्ञान में लेकर बारीकी से जांच की तो इसमें तत्कालीन बीईओ से लेकर कई अधिकारी भी शामिल रहे और करोड़ों का गबन क़िया। इन 12 अधिकारियों में कुछ तो सेवानिवृत्त हो चुके है तो कुछ अभी भी पदस्थ है। अब इन सभी के खिलाफ आयुक्त ओर उपायुक्त को एफआईआर के लिए लिखा गया है।
यह अधिकारी जाएंगे जेल-
इन अधिकारियों में तत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी व विकास खंड शिक्षा अधिकारी आजादनगर डीएस सोलंकी, तत्कालीन प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी व वर्तमान शा. उत्कृष्ट उमावि उदयगढ़ व्याख्याता बीपी पटेल, कन्या उमावि जोबट के सेवानिवृत्त प्राचार्य एनएस रावत, उमावि नानपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य परमानंद धाकड़, तत्कालीन प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी शा. उमावि जोबट के वर्तमान व्याख्याता आरकेएस तोमर, तत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी व वर्तमान विकास खंड शिक्षा अधिकारी झिरन्या (खरगोन) एमएल परमार, तत्कालीन विकास खंड शिक्षा अधिकारी व वर्तमान में विकास खंड शिक्षा अधिकारी जोबट नवीन श्रीवास्तव, तत्कालीन प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी उदयगढ़ एवं वर्तमान में व्याख्याता शासकीय बालक उमावि राजोद जिला धार सूरज सिंह, सेवानिवृत्त लेखापाल एसके भूरा, सेवानिवृत्त शिक्षक हेतराम राजपूत, आदिवासी विकास झाबुआ सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ मुकेश नीमा पर एफआईआर के आदेश हुए है और इन्हें अब जेल जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *