दिपेश प्रजापति, झाबुआ मनकामेश्वर महादेव मंदिर झाबुआ पर चतुर्थी के अवसर पर मनसा महादेव व्रत करने वालों का ताता लगा रहा। रात्रि 2 बजे से पूजा आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ों का क्रम प्रारंभ होकर प्रात: 10 बजे तक लगातार भक्तों का तांता लगा रहा जिसमें सैकड़ों धर्माववलंबियों ने अपनी मनोकामना मांगी तथा कईयों ने अपनी मनोकामना पूर्ण की है। इस दौरान मनसा महादेव व्रत उज्जैन कर पूजा अर्चना की आतिशबाजी की ढोल नगाड़े बजाए एवं महा प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर विक्रम, अरविंद शुक्ला, मनोज सोनी, ललित राठौर, ज्योति राठौर, अशोक जैन आदि उपस्थित थे। वहीं मंदिर के पुजारी देवेंद्र पुरी ने कथा का वाचन किया। उक्त जानकारी समिति के कोषाध्यक्ष रवि राज सिंह राठौर ने दी। Post navigation स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया जी की प्रतिमा के आसपास हो रहा अतिक्रमण; जल्द हटाया जाए फिर लौट रही कोरोना की लहर; जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव …