झाबुआ से दीपेश प्रजापति की रिपोर्ट आज झाबुआ एसडीएम को मेघनगर नाके पर स्थित पूर्व सांसद स्वर्गीय दिलीपसिंह भूरिया की मूर्ति चारो ओर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर आवेदन सौंपा गया। इसके साथ ही साफ सफाई की भी शिकायत की गई। नगरपालिका द्वारा कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना चल रही है जो कि गलत है। कलेक्टर के नाम आवेदन दिया कि तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए साथ ही नियमित सफाई भी करवाई जाए। इस दौरान अलकेश मेड़ा,कांजी भूरिया, सूरबान गुण्डिया, मांगीलाल भूरिया, कैलाश भूरिया, रमेश भाबर, पवन परमार मौजूद रहे। Post navigation शहीद समरसता मिशन को सार्थक करने पहुंचे विजय चौहान मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर मन्नतधारियों ने रात्रि 2 बजे से पूजा अर्चना की शुरू