झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट।

रतलाम-झाबुआ लोकसभा उप-चुनाव मे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने भाजपा प्रत्याक्षी निर्मला भूरिया के पक्ष में स्थानीय दशहरा मैदान पर जनसैलाब की उपस्थीति मे संबोधित किया व कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नही आने देगे। उन्होने प्रदेश मे उनकी सरकार के कार्यकाल में किए गऐ विकास एवं लागू की गई अनेक योजनाओ का उल्लेख करते हुऐ भाजपा उम्मीदवार के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।
पत्रकारो ने किया बहिष्कार
मुख्यमंत्री की सभा दोरान कार्यक्रम के समाचार कवरेज करने गऐ क्षेत्र के समस्त पत्रकारो ने सामूहिक निर्णय लेकर आयोजन का बहिष्कार कर दिया। पत्रकार जब सभा स्थल पर पहुंचे तो उनके बैठने की कोई व्यवस्था न होने के बावजूद पत्रकार एक साइड मे खडे रहकर भी कवरेज कर रहे थे परंतु सुरक्षा मे तैनात सुरक्षा कर्मियो ने उन्हे खड़े भी नही रहने दिया। इस पूरे घटनाक्र्रम को भाजपा के समस्त वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मंच पर बैठे देखते रहे परंतु कोई भी मंच व कुर्सी छोड़कर पत्रकारो के बैठने की व्यवस्था करने को तैयार नही हुए तब सभी पत्रकारो ने बहिष्कार कर सभास्थल से बाहर चले गए।
Trending
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई