झाबुआ। पूरा नगर मंगलवार को केशरिया झंडों से पट गया, हर तरफ सिर्फ भाजपा जिंदाबाद के नारे गुंजित हो रहे थे। फूलो की बरसात से भाजपा कार्यकर्ताओं का नगर के हर मोहल्ले एवं बाजार में स्वागत किया जारहा था। प्रसंग था लोक सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया के चुनाव चिन्ह कमल के बटन को दबा कर उन्हे विजयी बनाने के लिये जनता के बीच भाजपा के राश्ट्रीय महा सचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राजवाडा चोक से रोड शो में भाग लिया। बैंडबाजो, डीजे साउंड एवं प्रचार रथ के साथ हजारों की संख्या में युवकों एवं महिलाओं ने भाजपा जिंदाबाद, के नारों के साथ कैलाष विजयवर्गीय के साथ नगर में हर मोहल्ले गली में लोगो का अभिवादन कर के भाजपा की निर्मला भूरिया को कमल के बटन को दबाकर विजयश्री दिलाने का आव्हान नगर की जनता से किया। स्थानीय भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में रोड षो सभा में तब्दील हो गया रोड शो के दोरान पूरे नगर में जाम लग गया। बस स्टेंड से एम टू होटल तक हजारों लोगों की भीड की कारण रोड जाम हो गए। नगर पूरी तरह भाजपा मय हो गया। विजयवर्गीय का रोड शो करीब 3 घण्टे तक चला। इसी तरह रानापुर में भी इसके पूर्व भव्य रोड शो मे कैलाश विजयवर्गीय ने भाग लिया। हजारों की संख्या में लोगों ने कैलाश विजयवर्गीय का परम्परागत रूप से स्वागत किया। कैलाश जी ने अपने संबोधन में भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल को विकास पथ पर तेजी से अग्रसर करने के लिये शिवराज सरकार से करोडो की सोगाते दी। भाजपा की प्रदेश सरकार का काम आप सभी के सामने है और लोगों को कांग्रेसी सरकार के दमन से मुक्ति मिली है । विजयवर्गीय ने 21 नवम्बर को निर्मला भूरिया को प्रचंड मतों से विजयश्री दिलाने की जनता से अपील की ।
Trending
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर
- जोबट में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ
- जनजातीय प्रकोष्ठ के विधि विशेषज्ञ ने किया उद्यानिकी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद
- धूप में तड़प रहे पशुओं को मिला सहारा: टेंट लगाकर अभिनंदन नांदेचा ने पेश की जीवदया की मिसाल
- 9 मई को रतलाम, झाबुआ और आलीराजपुर में आधार सेवाओं के लिए विशेष शिविर
- आठ साल का इंतजार खत्म…विश्वकर्मा मंदिर का निर्माण पूर्ण, धूमधाम से निकली शोभायात्रा
- मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
- नदी पर नहाने गई 9 वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत*