विपुल पांचाल@ झाबुआ Live प्रदेश में बढ़ते खनन माफिया के प्रभाव के मद्देनजर सरकार ने खनिज विभाग को आखिरकार निशाने पर लिया। यह आदेश खनिज विभाग मप्र शासन के अपर सचिव राजेश कोल ने जारी किए है। आज जारी की गई तबादला सूची में विभाग के 18 अधिकारियों को दूसरे क्षेत्र में तबादला किया गया। इसमे झाबुआ जिले की खनिज अधिकारी देविका परमार को यहां से हटाकर उनकी जगह धर्मेंद्र चौहान को भेजा है। इससे पूर्व यह देवास में थे। वहीं देविका परमार को नीमच भेजा गया है। यह लिस्ट अगले आदेश के आने तक प्रभावशील रहेगी। फिलहाल यह लिस्ट अस्थाई रूप से जारी की गई है। Post navigation झाबुआ जिले के लिए राहत की पोस्टिंग ; DR कन्हैया पाटीदार की ENT ( नाक – कान – गला ) विशेषज्ञ के रूप मे हुई पदस्थापना जिले में 31 नए पाजिटिव मरीज मिले ; झाबुआ शहर में सबसे ज्यादा 20 आए कोरोना की चपेट में