वीरेन्द्र बसेर, घुघरी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से मुख्य माही बांध लाबरिया के सारे गेट आज दोपहर 3 बजे खोल दिए गए हैं। बारिश से जहां एक ओर सोयाबीन और मक्की की फसल खराब होने का डर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर मुख्य माही डेम लाबरिया फिर से लबालब भर गया। आज हुई बारिश से डैम के सारे गेट 1 मीटर तक खोल दिए गए जिससे प्रशासन ने माही नदी के आसपास रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट किया है। माही बांध का वाटर लेवल अभी 451.35 मीटर तक पहुंच गया है । उक्त जानकारी माही परियोजना लाबरिया के अनुविभागीय अधिकारी रजत जदोरिया द्वारा दी गई। एसडीएम शिशिर गेमावत ने माही नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अलर्ट रहने की बात कहीं है। Post navigation 251 छात्रों के घर जाकर मध्यान्ह भोजन का खाद्यान्न किया वितरित जानिए कोरोना का पता लगाने के लिए कौन-कौन से टेस्ट मौजूद है ओर क्या है उनकी प्रकिया