सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत स्कूले संचालित नही होने के कारण मई 2020 से अगस्त 2020 तक बच्चों को खाद्यान्न वितरण किया गया। रामा ब्लाक के अंतर्गत आने वाला ग्राम खरडू बड़ी में कक्षा 1 से 5 तक 77 दिवस का 100 ग्राम प्रति छात्र के मान से 6 किलो 400 ग्राम गेंहू और 1किलो 300 ग्राम चावल इस प्रकार कुल 7किलो 700ग्राम खाद्ययिन वितरण किया गया। इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 तक 77 दिवस का के 150 ग्राम प्रति छात्र के मान से 9किलो 600 ग्राम गेंहू और चावल 1 किलो 900 ग्राम इसी प्रकार कुल 11.550 ग्राम वितरण किया गया। राजा स्व-सहायता समूह अध्यक्ष राजा मावी संस्था प्रधान कैलाशचंद्र पाटीदार द्वारा कुल 251 छात्रों को खाद्यान्न वितरण किया गया। Post navigation जिले ANTIGEN किट के टेस्ट में 8 पाजिटिव मिले माही बांध लाबरिया के सभी गेट खोले, क्षेत्रवासियों को अलर्ट रहने की चेतावनी