झाबुआ से दीपेश प्रजापति आज जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ वन एल्यूमिनी सदस्य द्वारा जेएनवी झाबुआ के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मोबाइल फोन सप्रेम भेंट किए। उक्त कार्यक्रम प्राचार्य कक्ष जेएनवी झाबुआ वन में आयोजित किया गया जिसमें एल्यूमिनी सदस्यों के रूप में अखिलेश मेडा, जी एस रावत सहायक जिला आबकारी अधिकारी, एलएस डोडिया मुख्य नगर पालिका कार्यपालन अधिकारी, जेएनवी अलीराजपुर और सुश्री अनामिका रामटेके क्षेत्र संयोजक आदिम जाति विभाग, सचिन वाणी एनजीओ संचालक उपस्थित थे। जिन्होंने प्राचार्य महोदय अब्दुल हमीद की अध्यक्षता में वह समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में 2 छात्रों को मोबाइल फोन भेंट किए। उक्त सहयोग हेतु समस्त जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ वन परिवार जनों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता है और भविष्य में सदा विद्यालय के साथ रहने हेतु आशा प्रकट करता है। इसी अनुक्रम में सम्मानीय एलुमिनियम सदस्यों ने भी सहयोग मार्गदर्शन करने हेतु आश्वस्त किया जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा श्री प्राचार्य महोदय द्वारा की गई और सभी का आभार प्रकट किया। Post navigation ग्राम की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि मंडल पहुंचा कलेक्टर के समक्ष, बताई समस्याएं मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण पत्र