सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी
खरडूबड़ी में वर्तमान में चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं। बीती रात खरडूबडी के माल फलिया निवासी ग्रामी रमेश पिता भावसिंग मेडा के घर को चोरों ने निशाना बनाया है जिसमें चांदी के आभूषण करीब पांच किलो एवं बीस हजार नकदी थे , जिसे ले जाने में सफल रहे। चोरों ने शनिवार की रात्रि में करीब 1 बजे रमेश मेड़ा की घर की पिछले दीवार खोदकर उसमें रखी एक पेटी चुरा ले गए। इस पेटी में कपडे के अलावा कीमती चांंदी के आभूषण और नकदी रखे थे। चोरों की आवाज सुनकर फरियादी रमेश की आंखे खुल गई और उसने आसपास के लोगों को मदद के लिए पुकारा, लेकिन चोर रात में अंधेरा का लाभ उठाकर रफुचक्कर हो गए। गांव वालों ने पीछा भी किया लेकिन नाकामयाब हुए। फरियादी रमेश मेड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस कोतवाली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पुलिस ने मुखबिर सक्रिय किए हैं, पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैतूल की ग्राम पंचायत कुकरू में रात्रि चौपाल में होंगे शामिल
- प्रदीप सिसौदिया बने भाजपा अ.जा. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
- सीएम डॉ. मोहन ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार
- सीएम डॉ. मोहन ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, कहा- आपकी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश
- जनपद स्तरीय जीपीडीपी 02 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
- छकतला में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम
- राणापुर में मोहर्रम पर्व श्रद्धा एवं सौहार्द के साथ मनाया गया
- चोरों ने किराना दुकान को बनाया निशाना, महंगे सामान पर किया हाथ साफ
- अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा मनाया गया कबीर प्रकट उत्सव, विशाल शोभायात्रा के साथ समाज के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द, 1500 गांव की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि की होगी सिंचाई