गौरव कटकानी, कालीदेवी सोयाबीन तेल से भरा ट्राला असंतुलित होकर पलट गया। अभी से थोड़ी देर पहले माछलिया घाट में ग्राम डूंगलपानी के मोड़ पर गुजरात की ओर से आ रहे सोयाबीन तेल से भरा ट्राला असंतुलित हो कर पलटी खा गया जिससे ट्राले में रखी तेल की कैन व पाउच सब फुट गए। आस पास के ग्रामीण बच्चे व महिलाए अपने अपने घर से बर्तन लाए व अपनी जान की परवाह किये बिना बिखरे पड़े तेल को भर कर ले जाने लगे। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाने के एण्एसण्आई विजय मिश्र अपने 2 जवानों के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही काफी ग्रामीण तेल चुरा कर ले जा चुके थे। Post navigation दाहोद जिले में आज मिले 38 कोरोना मरीज में से दो डॉक्टर भी पॉजिटिव, शहर में 11333 सेम्पल लिए लूट-डकैती का 9 वर्षों से फरार डकैत मनसुर को पकडऩे में पुलिस को मिली सफलता