राजेन्द्र शर्मा@ब्यूरो चीफ दाहोद दाहोद जिले मे आज भी कोरोना का कहर बरकरार रहा है। जिले में आज 30 नये कोरोना मरीजों की पुष्टि के साथ ही दाहोद शहर सहित जिले में हड़कंप मच गया। जिले में पाए गए 30 कोरोना संक्रमित मरीजों मे दाहोद शहर में 25 मरीजों की पुष्टि हुई एवं जिले के अन्य तहसीलों में 5 पॉजीटिव केस मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 427 पर पहुंच गई जो पडोसी जिले पंचमहाल से आगे निकल गया। वहीं दूसरी ओर कोरोना मुक्त हुये 18 मरीजो को अस्पताल में से छुट्टी मिल जाने पर फ़िलहाल दाहोद में कुल 237 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के अस्पतालों में चल रहे हैं एवं 2 दिन में 6 लोगों की मौत हो जाने से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 के पार पहुंच चुकी है। Post navigation दाहोद में हो रहा कोरोना ब्लास्ट; आज मिले 25 नए कोरोना के मरीज; मचा हड़कंप … दाहोद में आज फिर 27 कोरोना पॉजिटिव, हालात चिंताजनक जिले की दो तहसीलों में सात दिन का लॉकडाउन