राजेन्द्र शर्मा@दाहोद ब्यूरो चीफ

दाहोद शहर में नाना डबगरवाड़ में दो गुटो के बीच मामूली झड़प में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर, पुलिस काफिला मौके पर पहुंचा। घटना से इलाके में भी हड़कंप मच गया। आज रात लगभग 9 बजे, दाहोद शहर के नाना डबगरवाड में एक अल्पसंख्यक समूह और एक हिंदू कॉम समूह के बीच मामूली विवाद हो गया।जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच पथराव होने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई थी! जिसमे दोनो पक्ष के 5 व्यक्तियों को गंभीर चोटे आने पर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना की सूचना दाहोद शहर की पुलिस को दी गई, पुलिस काफिला ताबड्तोड नाना डबगरवाड पहुंचा, जहां पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है, लेकिन सांप्रदायिक आग के बाद इलाके में और साथ पुलिस थाने में भी हंगामा हुआ वर्तमान में यहां शांति भी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *