झाबुआ मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवम्बर का मुख्य समारोह जिला स्तर पर डीआरपी लाइन में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रगान होगा। इसके पश्चात प्रदेश के विकास एवं समृद्धि के लिए दृढप्रतिज्ञ होने का संकल्प दिलाया जाएगा। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय मे संपन्न बैठक मे आज सभी कार्यालय प्रमुखों को शासकीय भवनो पर 1 नवम्बर की रात्रि में प्रकाश व्यवस्था करवाने एवं कार्यक्रम को आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मनाने के लिए निर्देशित किया। बैठक मे कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने बताया कि जिले मे आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने से ग्राम सभा का आयोजन नही किया जाएगा। स्थापना दिवस 1 नवम्बर का समारोह जिला स्तर की तरह ही ब्लाक स्तर पर भीें प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
Trending
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
- 11 वर्षीय बालिका की सर्पदंश से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
- शासकीय एकलव्य आदर्श विद्यालय पेटलावद में मलेरिया जागरूकता शिविर, फॉगिंग व गैंबोसिया मछलियों से लार्वा नियंत्रण
- सजेली फाटक पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत
- नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये लेने का आरोप, पूर्व सीएमओ के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच की मांग
- वरिष्ठ लाइनमैन गमीर देवदा का निधन