झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्र नायक की रिपोर्ट
पिटोल से 4 किमी दूर इंदोर अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर एमपी टूरिज्म द्वारा लगाया गया सांकेतिक बोर्ड 60 फीट लंबा बोर्ड अपने तिनों थम्बो समेत रोड पर गिर गया। यह गनीमत है की उस समय नेशनल हाईवे पर कोई कोई छोटा या बड़ा वाहन नही गुजर रहा था। अगर इतना लम्बा ओर भारी बोर्ड किसी भी वाहन के ऊपर गिरता तो इसमे कोई संदेह नही की उस समय जानमाल की हानि होना स्वभाविक थी। परन्तु वहा रोड पर मवेशी चराने वाले लोग इसी बोर्ड के पास बैठे हुए थे परन्तु जब बोर्ड गिरा वैसे ही वे वहा से भाग गए । इतना भरी बोर्ड कैसे गिरा यह भी सोच का विषय है। मोके पर बोर्ड के तीन पोल के नट बोल्ड भी उस जगह पर नही थे। इससे यह अंदाज लगाया जा सकता है की मध्यप्रदेश टूरिज्म विभाग द्वारा जब से यह बोर्ड लगाया गया है तब से उसके मेंटेनेस की ओर ध्यान नही दिया। अगर ध्यान देते तो यह बोर्ड नही गिरता बोर्ड गिरने की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस चोकी प्रभारी अशफाक खान, आरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय के साथ मोके पर पहुंच कर वाहनों को एक कतार मे लगा कर स्थानीय एकीकृत सीमा जांच चोकी पिटोल से क्रेन मंगवाकर रोड जाम खुलवाया। इस बोर्ड के गिरने से दोनो तरफ काफी लंबा जाम लग गया था।
Trending
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह
- अणु पब्लिक स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
- अनंत चतुर्दशी पर भव्य जुलूस निकाल कर गणपति बप्पा का किया विसर्जन
- आम्बुआ में जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू, जनपद की टीम ने किया निरीक्षण
- रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी को भक्तों ने भारी मन से विदा किया
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
Prev Post